हमारा मिशन यह है कि लोग बाइबल को एकीकृत कहानी के रूप में अनुभव करें जो उन्हें यीशु की ओर ले जाती है।
वीडियो
पठन योजनाएं
बाइबलप्रोजेक्ट के बारे में

बाइबलप्रोजेक्ट अमेरिका में स्थित एक गैर-लाभकारी, क्राउड-फंडेड संस्था है। हम ऐसी अध्ययन सामग्री बनाते हैं जिनसे लोग बाइबल को एक ऐसी एकीकृत कहानी के रूप में समझ सकें जो यीशु की ओर ले जाती है। हमारा उद्देश्य बाइबल के जटिल विचारों को उन लोगों के लिए आसान और समझने लायक बनाना है जो बाइबल के बारे में और जानना चाहते हैं। हम पूरे संसार की कलीसिया को ध्यान में रखकर सब कुछ बनाते हैं, और यद्यपि हमारे शिक्षक अलग-अलग मसीही परंपराओं से हैं, लेकिन वे सब इस समर्पण में एकजुट हैं कि अधिक से अधिक लोग बाइबल की एकीकृत कहानी को समझ सकें।
हमारी कहानी 2014 में शुरू हुई, जब पुराने मित्र डॉ. टिम मैकी और जॉन कॉलिन्स ने बाइबल को समझने में लोगों की मदद करने के लिए बाइबल की जानकारी और दृश्य रूप से कहानी सुनाने की कला को मिलाकर अंग्रेज़ी में मुफ़्त वीडियो बनाए। तब से, बाइबलप्रोजेक्ट 140 से अधिक लोगों का संगठन बन गया है और पूरी दुनिया में स्थानीय लोगों और समूहों के सहयोग से, इसने 50 से अधिक भाषाओं और बोलियों में हज़ारों वीडियोस जारी किए हैं। आप पवित्रशास्त्र के बारे में हमारे दृष्टिकोण के बारे में यहाँ और अधिक जान सकते हैं।
हम जो कुछ भी बनाते हैं, वह आप जैसे उदार समर्थकों के समुदाय के योगदान से मुफ़्त में उपलब्ध है।

